सरकार ने आमजनों की सुविधा के लिए नल-जल योजना लाई थी। लेकिन ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना में जिस भी सामग्री का उपयोग हुआ है,वो सभी बहुत ही खराब गुणवत्ता वाले हैं। जिसके कारण पाईप और नल जल्द खराब हो जा रहे हैं। कई जगह पर टंकी लगा है,लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।खुटौना पंचायत के वार्ड नंबर 15 की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मधुबनी जिला प्रखंड खुटौना से शिवनाथ सदय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को अब तक नहीं मिला है

खुटौना बाजार में नल-जल योजना के तहत दो नलका में नल लगाया जाता है। लेकिन इन दोनों नलों में लगी टोटी को कोई ना कोई चोरी कर लेता है। इस कारण जब भी पानी दी जाती है,इन दोनों नलों से लगातार पानी बहता रहता है। जिसके कारण जल जमाव हो जाता है। इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है

बेमौसम बादल और वर्षा किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसके साथ ही जगह-जगह जल जमाव और कीचड़ के कारण गाँव में गंदगी फैल गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकार ने शराब बंदी के लिए कानून तो बना दी है। लेकिन देखा जाए तो यह कहीं भी लागु नहीं है। आखिर इतनी सख्ती और चौकसी के बाद भी कैसे शराब का कारोबार जारी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर ने जानकारी दी की कोरोना काल में कई अभिभावक अपने बच्चों को ले कर काफी परेशान हैं। बच्चों का स्कूल बंद होने के कारण उनके मन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उच्च पदों पर आसीन अधिकारीयों को अपनी पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए अपने कार्यों का निर्वहन बेहद ही निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। जिससे आम जनो को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार सरकार के अथक प्रयास से घर-घर तो बिजली पहुँच गई है।लेकिन इस आंधी तूफ़ान में बिजली ऐसी गुल होती है की कई दिनों तक आती नहीं है।जिसके कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर ने जानकारी दी की कोरोना से बचना है तो लोगों को कोरोना टीका के प्रति फैलने वाले भ्रांतियों से दूर रहना होगा। सरकारी तंत्र लोगों को प्रेरित कर रहा है। लेकिन फिर भी लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। तब ही टीकाकरण का कार्य सफल हो पायेगा