बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव शंकर मंडल ने संजु शर्मा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारा मुखिया ऐसा व्यक्ति होना चाहिए,जो निःस्वार्थ भाव और निःशुल्क जनता की सेवा करे। पंचायती राज व्यवस्था में हर माह ग्राम सभा का आयोजन होना चाहिए। लेकिन हमारे पंचायत में कभी भी ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जाता है।ग्राम सभा का आयोजन नहीं होने से ग्रामीणों तक किसी भी योजना की जानकारी नहीं पहुँच पाती है। जागरूकता के अभाव में जनता हमेशा ही अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। अगर उन्हें किसी योजना की जानकारी होती भी है,तो हमारे पंचायत में व्याप्त भ्र्ष्टाचार के कारण उन्हें उसका भी लाभ प्राप्त नहीं होता है। योजनाओं के लाभ के लिए ग्रामीणों से राशि की माँग की जाती है। अगर ग्रामीणों के बीच जानकारी का अभाव नहीं होगा,तो उन्हें कभी भी अपने अधिकारों से कोई वंचित नहीं रख सकेगा। इसलिए पंचायत के विकास के लिए बेहद जरुरी है,जनता का जागरूक होना।आगामी चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी या पद पर कार्यरत लोगों को सबसे पहले आम जन को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। इसके बाद जनता यह निर्णय लेगी की उन्हें अपने और ग्राम के विकास के लिए किसका चयन करना चाहिए।