निजी जमीन पर घर बनाने से रोकने को लेकर हुए हिंसक विवाद में चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इस मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामला थाना क्षेत्र के बनझूला ग्राम की है जिसे लेकर राजू हुसैन ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि निजी जमीन पर गांव के आबिद हुसैन, सिकंदर अंसारी, रोज मोहम्मद उर्फ पोल अंसारी, अंजली अंसारी तथा खुर्शीद अंसारी हरवा हथियार से लैस होकर जबरन घर बनाने लगे । ऐसा करने से मना करने पर वे टूट पड़े और तेज हथियार से सर पर जानलेवा प्रहार कर जख्मी कर दिया। उनको बचाने आए उनके परिजनों को भी मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया । घायलों में जाकिर हुसैन हक,नुरुल हक,व अंजुम आरा शामिल हैं जिनमें जाकिर हुसैन का कान कट गया है।। प्राथमिकी में पॉकेट में रखे 5000 रुपये छीन लेने का आरोप भी लगाया गया है। थानाध्यक्ष शम्भु मांझी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
