राजेपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर फुलवरिया गांव में कर्ज दिए रुपये मांगने पर युवक ललित ठाकुर (40) की हत्या कर दी गई है। परिजनों का कहना है कि ललित की पिटाई के बाद जहर दे दिया गया है। मामले में माधोपुर फुलवरिया गांव के मंजय कुमार व को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता रतन ठाकुर ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य मोतिहारी में भतीजी के शादी समारोह में गए थे। घर पर उसके साथ ललित था। आरोपी ललित को घर से उठाकर ले गए और हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया। डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि ललित से मंजय कुमार व दिनेश राय ने रुपये कर्ज लिये थे। रुपये मांगने पर आरोपियों ने रविवार रात में मारपीट कर व जहर राजेपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर फुलवरिया गांव निवासी ललित ठाकुर (40) की रविवार की रात हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता रतन ठाकुर ने बताया कि परिवार के सभी महिलाएं, पुरुषों मोतिहारी में भतीजी की शादी समारोह में चले गए थे। घर पर मृतक ललित ठाकुर थे। जबकि रतन ठाकुर घर के बगल में स्थित दलान में सोया हुआ था। सूचना मिलते ही मोतिहारी से परिवार के सभी लोग घर पर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गया। जिससे महौल गमगीन हो गया। सगा संबधी आस पास व गांव के महिला, पुरुषों की भीड़ मृतक के घर पर पहुंचने लगा। मृतक दो भाई में बड़ा था। छोटा भाई विनित कुमार मोतिहारी में ही रहता है। जबकि घर पर ललित ठाकुर अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक को एक 14बर्षीय पुत्र निखिल कुमार है। मृतक की पत्नी संजू देवी रोते-रोते बेहोश हो जाती थी। वहां उपस्थित महिलाओं पानी छिड़कर होश में लाता था। पत्नी, मां निर्मला देवी, पुत्र निखिल कुमार रोते बिलखते दहाड़ मार कर कह रही थी कि हमरा रजवा के दुश्मन वा मिलकर मुआ देहलक हे भगवान,अब कईसे जिबाई हे भगवान। शव से बदबू आ रही थी। पुलिस जांच कर रही है।