मोतिहारी केंद्रीय कारा बंदियों के लिए रोज नए प्रयोग कर रहा हैं। बंदियों के खाने पीने के अलावा उनके रहने व मनोरंजन के लिए भी व्यवस्था कर रहा है। ताकि बंदी रोमांचित होकर कारा अवधि समाप्त कर पाएं। इसके लिए कारा में रेडियो-दोस्ती की शुरुआत की गई है। इसका उद्घाटन हाल ही में किया गया है। रेडियो दोस्ती की मदद से कारा में संसिमित बंदियों को रोचक जानकारी दी जा रही है। कारा प्रागंण में एक अलग कार्यालय की व्यवस्था कर संपूर्ण उपकरणों का अधिष्ठापन किया गया है। इसमे कारा का हीं बंदी रेडियो जॉकी बनता है। रेडियो जॉकी कारा परिसर में बने कार्यालय में बंदियों के मनोरंजन, समाचार, बुद्धिवर्धक-शिक्षाज्ञान, भजन, निर्गुण आदि का प्रसारण करता है। इसके लिए कारा के सभी वार्ड व खंड में स्पीकर (डिजिटल रेडियो) के माध्यम से प्रसारण किया जाता है।