मैट्रिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें, बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। जिले के प्रथम व द्वितीय स्थान पर बेटियां आयी हैं। इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय पकड़ीदयाल की छात्रा अस्मिता आनंद को 476 अंक मिला है। दूसरे स्थान पर अपग्रेडेड हाई स्कूल मेघुआ की छात्रा अन्नु रही है। उसे 475 अंक मिला है। वहीं, तीसरे स्थान पर गांधी हाई स्कूल भेलवा सर्किल के छात्र लव कुमार हैं। उन्हें 473 अंक मिला है। वही कोटवा के दिलमन छपरा के सवाली सिंह के पुत्र विकास को 401 और अनिल साह के पुत्र आयुष को 371 अंक मिला। पीपराकोठी में भी बच्चों ने सफलता के परचम लहराया। टिकैता गोविंदपुर निवासी श्यामलाल प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार 433 अंक, पंडितपुर गांव निवासी तिलक साह व बबीता देवी के पुत्र सूरज कुमार 418 अंक, मोहन महतो की पुत्री आशा कुमारी 431अंक, विनोद राय के पुत्र दीपक कुमार 359 अंक व बलथरवा निवासी प्रमोद कुमार कुशवाहा के पुत्र अखिलेश कुमार 304 अंक के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। सेमरा बेलवतिया के अकबर अब्बास का पुत्र हसन अब्बास को 378 अंक प्राप्त हुआ। मुखिया हेमंत कुमार व समिति सदस्य रीतज गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।