बिहार राज्य के चम्पारण से राजेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सिंहासनी गांव के पास आम के पेड़ से लटकता हुआ एक शव मिला है। शनिवार के सुबह गाछी में शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी ़फैल गयी। शव की पहचान उमाशंकर सिंह(60) के रूप में की गई है। रामगढ़वा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। उमाशंकर सिंह रक्सौल प्रखंड के सेमरी गांव के रहने वाले थे। पिछले करीब 25 - 30 वर्षों से अपने बहन के गांव सिंहासनी में रहकर ट्रैक्टर चलाते थे। मृतक को दो लड़की वएक लड़का है। सभी की शादी हो गयी है। मृतक की पत्नी अपने बेटा के साथ अपने गांव सेमरी में रहती है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि अब तक आवेदन नहीं मिला है।