पीपराकोठी में होली व चुनाव को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने थाना क्षेत्र के हथियाही में जागरूकता अभियान चलाया। सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष खालिद अख्तर व जवानों ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आम लोगों से मिल होली व चुनाव में असामाजिक तत्वों की सूचना देने, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में रंगों के त्योहार का आनंद व लेने को जागरूक किया। बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि हथियाही, ढेकहा व चक्रधेय में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आम लोगों व प्रतिनिधियों की भी अनुकूल भागीदारी रही। पदाधिकारियों द्वारा चुनाव को लेकर आम लोगों को जागरूक किया गया। सभी से इस राष्ट्रीय महापर्व में भाग लेने का अनुरोध किया गया। इस दौरान संदिग्ध स्थानों पर जवानों द्वारा शराब की तलाशी भी की गई।