सुगौली, पू.च: बिहार की स्थापना दिवस को लेकर प्रखंड के विद्यालयों में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। और बिहार के इतिहास के गौरव गाथा की चर्चा की गई। विद्यालयों में छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बिहार के ऐतिहासिक महत्व का चित्रण किया। विद्यालय परिसर में रंगोली बनाई गई। वहीं कई विद्यालयों में छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र और छात्राओं ने डांस प्रतियोगिता किया। गीत गाए और शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम किए गए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम विजय यादव ने बताया कि प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल सुगाव,चैनपुर और रौशनपूर सहित अन्य उत्क्रमित मध्य विद्यालयों,प्राथमिक विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।