सुगौली,पू.च:--जमीन सम्बन्धी समस्याओं के निपटारे के लिए शनिवार को थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए लोग थाना पहुंचे थे। इस दौरान जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े कुल आठ मामलों का आवेदन आया।आये सभी मामलों की जनता दरबार में सुनवाई की गई। और सभी मामलों के दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए अगले शनिवार को तरीख दी गई। मौके पर सीओ कुंदन कुमार,एसआई विश्वजीत कुमार पंडित, राजस्व कर्मचारी यशवंत कुमार राज,प्रेम किशोर सिंह मौजूद थे।