अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीपराकोठी एसएसबी कैम्प में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन और देबवर्ती बनर्जी सिंह की अध्यक्षता में जवानों और संदीक्षा सदस्यों के बीच तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बनर्जी ने मोतिहारी सिविल कोर्ट से आये महिला अधिवक्ता कृष्णा सिंह, ऐश्वर्या सिंह, रूपम राज ओझा का स्वागत किया।और उनसे महिलाओं के अधिकारों के बारे में चर्चा करने का अनुरोध किया। संदीक्षा सदस्यों ने भी इस दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया। संदीक्षा अध्यक्षा ने बताया कि अब महिलाये किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से न ही पीछे और न कमजोर हैं। वे पुरुषों से कंधा से कंधा मिला कर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। और अपने देश को विकसित बनाने में एक अहम भूमिका निभा रही हैं।