राजू सिंह / मोबाइल वाणी /घोड़ासहन। आज बुधवार को अटल सभागार घोड़ासहन में बीजेपी के सांगठनिक जिला ढाका के घोड़ासहन मंडल में आयोजित गाँव चलो अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय बैठक में विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभु नारायण ने कहा कि अपने सभी कार्यकता को तीन दिन यानि 09, 10 और 11 फरवरी को अपने आवंटित बुथ पर प्रवास कर संगठन को मजबूत करने का काम करना है। साथ ही केन्द्र सरकार के योजनाओं से वंचित लाभार्थी को लाभ दिलाने का भी कार्य करना है। सभी योग्य ग्रामीणों को केंद्र सरकार के योजना का लाभ मिल सके। अभी पूरा देश राममय है और देश विकास एवं प्रगति की नित्य नई ऊँचाइयों को छू रहा है। देश के प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार समझ कर बिना थके बिना रुके लगातार देश की सेवा में लगे है, जो अकल्पनीय है और देश निश्चित विकसित होगा। जिसमें हम सभी देशवासियों को अपनी अपनी भागीदारी देने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में ह्रदय गति रुकने से मृत घोड़ासहन मंडल के महामंत्री स्व० अरुण पांडेय जी को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नागमणि सिंह तथा सञ्चालन बीजेपी नेता प्रभु नारायण ने की। मौके पर विधानसभा विस्तारक अमरेश जी, शम्भू सिंह, रामाकान्त गुप्ता, दीपू कुशवाहा, रणविजय सिंह, आकाश कुमार, नवीन सिंह बघेला, अशोक कुमार, डा विजय कुमार सोनी सहित मंडल पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।