जिले में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार दूसरे दिन रविवार को भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। घने कोहरे व सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। ठंड व कोहरे के कारण सुबह व देर शाम में आवाजाही काफी कम हो जा रही है। लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। हाड़ कंपाने वाली पछुआ हवाओं से परेशानी काफी बढ़ गयी है। घने कोहरे से विजिबिलिटी घटी जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार रात करीब 10 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तकघना कोहरा छाया हुआ था। जिससे वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ। वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए गुजर रही थीं। सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही काफी कम थी।