सुगौली,पू.च:--प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 50 दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी ने बताया कि प्रखंड के पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्र से आए पचास दिव्यांगों के बीच विभागीय स्तर पर कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि वितरण के पूर्व दिव्यांगों को कम्बल वितरण की सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद दिव्यंगजन प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे थे। बीडीओ श्री त्यागी ने बताया कि ठंड के मौसम से दिव्यांगों के बचाव के लिए कंबल विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। वहीं कंबल पाकर दिव्यांगजन बड़े खुश दीखे। वितरण के समय बीडीओ तेज प्रताप त्यागी,सहायक परियोजना पदाधिकारी दिवाकर कुमार, राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।