सुगौली के छपरा बहास में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय सांसद डा.संजय जायसवाल मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण किया।