जिले में कड़ाके की पड़ती सर्दी व सुबह छा रहे कोहरे ने जिले के जनजीवन को प्रभावित किया है।बुधवार सुबह शहर में दिन के दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद सूरज निकलने पर राहत महसूस हुई। सुबह में घना कोहरा छाये रहने के कारण सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार काफी कम थी। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वाहन चालक अपने वाहनों की बत्तियों को जलाकर आगे बढ़ रहे थे। बुधवर को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।
