उप विकास आयुक्त समीर सौरभ ने गुरुवार को बाल संरक्षण इकाई कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के क्रियाकलापों को उन्होंने स्वयं देखा व परवरिश,स्पॉन्सरशिप, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मीगण उपस्थित थे ।
