रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के भलुआ गांव के एक युवक का फोटो पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साथही पुलिस ने मंगलवार को भालुआ गांव में छापेमारी कर पिस्टल लहराने वाले युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक उसी गांव के उमेश सहनी का पुत्र सूरज सहनी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर सूरज का फोटो कमर में पिस्टल लगाए हुए तेजी से वायरल हुआ था। रघुनाथपुर ओपी पुलीस को सूचना मिली तो वायरल वीडियो में युवक की पहचान कराया तो युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई।