सीमाई शहर रक्सौल के सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। शहर की कोई ऐसा मोहल्ला व चौक-चौराहा नहीं है जहां कूड़े का अंबार नहीं लगा हो। वहीं सड़ांधयुक्त कचरे की बदबू से मोहल्लेवासियों सहित राहगीरों को राह चलना मुश्किल हो गया है। साथ ही उस कचरे पर आवारा पशुओं के स्वच्छंद विचरण से कई तरह की घातक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। लेकिन इसकी चिंता न तो नप प्रशासन को ही है और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ही। मुख्य सड़क किनारे भी गंदगी शहर के कौड़िहार चौक स्थित जीबीसी कैनाल रोड़ के किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं प्रधान पथ स्थित पुराना नप कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप, ब्लॉक रोड स्थित नेशनल लॉज के समीप, पंकज चौक के समीप तथा बाईपास रोड के किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है।