भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुगौली विधानसभा स्तरीय वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का आयोजन सुगौली में किया गया। जिसमें सुगौली विधानसभा के सभी 294 मतदान केंद्र के बीएलए-2 एवं प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद क्षेत्रीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने उद्घाटन किया। मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में नए मतदाताओं को जोड़ने सहित अन्य विन्दुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने वोटर चेतना महाअभियान के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।