हरसिद्धि के ओलहा मेहता टोला पंचायत के ओलहा मेहता टोला गांव में भूमि विवाद में जगन्नाथ सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो गोली जगन्नाथ के दाहिने जांघ के पास लगी। गंभीर हालत में इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गयी। गोलीबारी में दूसरे पक्ष के अवध किशोर सिंह के पैर में गोली लगी है।