हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियारिया पंचायत के मटियरिया गांव वार्ड नंबर 3 में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका अफसाना खातून(30) मटियरिया गांव वार्ड नंबर तीन निवासी मंजूर मियां की पुत्र वधू व रुस्तम आलम की पत्नी थी।
