राज्य के सभी जिलों में सिमुलतला की तर्ज पर आवासीय विद्यालय की स्थापना होगी। पहले चरण में 12 जिलों का चयन किया गया है। इसमें पटना प्रमंडल के तीन जिले शामिल हैं। इन जिलों से पांच-पांच विद्यालयों की सूची शिक्षा विभाग को भेजी गई है। कमेटी स्थल जांच के बाद इन पांच में किसी एक का चयन करेगी। कमेटी देखेगी इस स्थल-भवन में सारी सुविधाएं बहाल कराई जा सकती है या नहीं। पदाधिकारी बताते हैं कि 12 जिलों के चयन का आधार यही है कि राज्य का हर एरिया इसके दायरे में आ जाए। मुंगेर प्रमंडल के जमुई के सिमुलतला में आवासीय विद्यालय संचालित हैं, इसलिए पहले चरण में यहां के किसी दूसरे जिले का नाम शामिल नहीं किया गया है। 12 जिलों की स्थल जांच के विभाग की टीम नेतरहाट और सिमुलतला आवासीय विद्यालय जाएगी। इन दोनों विद्यालयों की व्यवस्था, भौतिक संरचना और अन्य चीजों का अध्ययन करेगी। इसी आधार पर कमेटी विद्यालय का चयन करेगी। लक्ष्य है कि 2024 से इन नये विद्यालयों में नामांकन शुरू कर दिया जाये
