उजास 18.12 करोड़ लोगों के जीवन में उजियारा लाएगा। नवसाक्षरों के लिए एनसीआरटी ने 13थीम को लेकर भाषा व गणित की किताब तैयार की है। उजास नामक पुस्तक शिक्षा मंत्रालय के नव भारत साक्षर कार्यक्रम के तहत तैयार किया गया है।परिवार, आस-पड़ोस, खेती, स्वास्थ्य समेत डिजिटल साक्षरता के भी विषय 13 थीम के तहत इसमें शामिल किए गए हैं। चौका, नून जैसे स्थानीय शब्द इसमें शामिल हैं जिसके माध्यम से पढ़ाना है। बिहार समेत सभी राज्यों को इससे पढ़ाने का निर्देश दिया गया है। लाली पढ़ेगी-अम्मी पढ़ेगी, पढ़ेगा पूरा परिवार, घर-घर में आएगी शिक्षा की सुखद बयार...इसी थीम पर उजास पुस्तक के चार भाग तैयार किए गए हैं। एनसीईआरटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में अब भी 18.12 करोड़ व्यस्क असाक्षर हैं जिन्हें नई शिक्षा नीति 2020 के तहत साल 2030 तक साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। एनसीईआरटी ने कहा है कि लक्ष्य ग्रुप में शामिल महिला-पुरुष अपने दैनिक जीवन में भाषा से लेकर गणित का प्रयोग करते हैं।बस इन्हें पढ़ना-लिखाना सीखाना है। इसको लेकर इनके दैनिक जीवन और इनसे जुड़ी चीजों को जोड़ कर ये चार किताबें तैयार की गई है। इन 13 थीम को किया गया शामिल भाषा और गणित विषय की पुस्तक को 13 थीम पर तैयार किया गया है। इसमें परिवार और पड़ोस, बातचीत, हमारे आसपास, खान पान और स्वास्थ्य, मतदान, कानूनी जानकारी आदि है।