अपराधियों ने परशुरामपुर के समीप स्थित बगीचा के पास से फाइनेंस कर्मी से पिस्टल के बल पर करीब 1.30 लाख रुपया व मोबाइल लूट लिया । लूटने के बाद अपराधी बाइक से परशुरामपुर की ओर भागने में सफल रहे। अपराधी एक बाइक से दो की संख्या में थे। लूट के शिकार फाइनेंस कर्मी मुर्तुजा व रिंकू है। जो भारत फाइनेंस में एसएम हैं। एसएम मुर्तुजा व रिंकू एक बाइक से परशुरामपुर व अन्य स्थान पर संचालित महिला समूह से ऋण की राशि वसूल अरेराज ब्रांच में जमा करने के लिए चले थे। मामले में तुरकौलिया पुलिस मुर्तुजा के निशानदेही पर छापेमारी में जुटी हुई है। दारोगा सुरेंद्र सिंह ने बताया की अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
