पीपराकोठी एनएच स्थित हरपुर ओवरब्रिज के नीचे गुजरने वाली सर्विस लेन में हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई गयी है। मृतकों की पहचान मोहब्बत छपरा के गुड्डू कुमार(19) पिता मुकेश सहनी व अरविंद कुमार (20) पिता स्वर्गीय रामायण सहनी के रूप में हुई। घायल अभिषेक कुमार पिता प्रमोद सहनी मोहब्बत छपरा का है।