डॉक्टर सुपौल, सीतामढ़ी,खगड़िया सहित अन्य जिला के, मगर उनके नाम से पूर्वी चंपारण जिला में चल रहा है अल्ट्रासाउंड सेंटर। इस अल्ट्रासाउंड का संचालन आयुर्वेद की डिग्री वाले डॉक्टर कर रहे हैं। या नन टेक्निकल जिन्हें इनका संचालन नहीं करना है। जानकारी के अनुसार, जिला में करीब 265 अल्ट्रासाउंड का संचालन हो रहा है। जिसमें करीब 125 अल्ट्रासाउंड का लाइसेन्स निर्गत करने में अनियमितता की गई है। जिसका जांच कर कार्रवाई का निर्देश तत्कालीन डीएम ने दिया था मगर जांच नहीं हो सका। क्योकि इस निर्गत लाइसेंस में खुद स्वास्थ्य विभाग फंस रहा था। बताते हैं कि जिला में दर्जनों अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस ऐसे डॉक्टर के नाम पर है जो जिला में कभी पदस्थापित थे ही नहीं। मगर उनके नाम पर लाइसेंस निर्गत है। ये सुपौल, खगड़िया, सीतामढ़ी, पुर्णिया, बेतिया के डाक्टर हैं। इसकी जांच हो तो बहुत बड़े खेल का पर्दाफाश होगा।