चकिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-16 स्थित बालिका उच्च विद्यालय के पास किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी व उनके दो बच्चों पर एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया। युवक महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सभी को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। बच्ची की हालत नाजुक है। घायलों की पहचान चकवारा बखरी थाना पिपरा निवासी रमण पासवान (40), उसकी पत्नी शीला देवी (35), उनके बारह वर्षीय पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। मामले में शीला देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने आरोपित महेश भगत पिता रामजी भगत गिद्धा बलथी थाना साहेबगंज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शीला देवी के फर्द बयान के अनुसार आरोपी महेश भगत के साथ उसका पिछले कई सालों से जान पहचान थी।