पताही प्रखंड राजकीय कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय जिहुली में शिक्षकों का भारी अभाव है। विद्यालय में छात्र - छात्राओं की संख्या आज भी बहुत ही अच्छी है। अभी भी विद्यालय में करीब 1000 छात्र - छात्राएं नामांकित हैं पर शिक्षक की कमी है। वर्ग 9 व वर्ग 10 के सभी विषयों के लिए मात्र 3 शिक्षक व 10+2 के लिए मात्र 1 शिक्षक ही विद्यालय में उपलब्ध हैं। जिससे पठन-पाठन में समस्या हो रही है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी,लैब, जिम आदि सभी सुविधाएं व्यवस्थित तरीके से है। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी का़फी अच्छी रहती है पर शिक्षकों का घोर अभाव से समस्या हो रही है। कहते हैं प्रधानाध्यापक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की बहुत कमी है। विद्यालय में लगभग 1000 छात्र - छात्राएं हैं जिसमें अधिकतर प्रतिदिन क्लास करने आते हैं। ऐसे में शिक्षकों के अभाव में क्लर्क, शारीरिक शिक्षक व लाइब्रेरियन स्टॉफ का भी सहयोग ले विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। कहते हैं पदाधिकारीपताही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरबिंद कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय में छात्र - छात्राओं की उपस्थिति बेहतर है। पर शिक्षक का अभाव है। सरकार द्वारा शिक्षक बहाली की प्रक्रिया की जा रही है।