डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के पूर्वी पकड़ी गांव में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक का नाम बबलू साह उर्फ मटुक साह है। डुमरियाघाट पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत का कारण पुलिस ने अस्पष्ट बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का वजह सामने आयेगा।