बिहार बंगाल व नेपाल को रेल सेवा से जोड़ने वाली प्रमुख मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर व जेनरल कोच की कटौती किये जाने से इस रेल खंड पर यात्रा करने वाले आम यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करने के साथ सफर से वंचित होना पड़ रहा है।रेल यात्रा से जुड़े इस गंभीर समस्या का खुलासा हुआ। जब ट्रेन में यात्रा करने वाली एक महिला यात्री ने शिकायत दर्ज करा कर रेलवे विभाग को समस्या से अवगत कराया। शिकायत में कहा गया है कि ट्रेन में कोच न होने से साधारण यात्रियों की मुजफ्फरपुर स्टेशन पर भीड़ होने की वजह से स्लीपर एस एक से चार तक भीड़ अप्रत्याशित हो गई व आरक्षित सीट नहीं मिल पायी। यहां तक कि टॉयलेट तक आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया।भीड़ इतनी की सांस लेना तक नहीं लिया जा रहा था। बर्थ पर छह यात्री के स्थान पर 25 यात्री सफर को लाचार थे।