नगर पुलिस ने गांधी चौक पर वाहन जांच के दौरान सोमवार को चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस बाइक जब्त कर ली। एसआई सोनी कुमारी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। नगर इंस्पेक्टर विश्मोहन चौधरी का कहना है कि वाहन जांच के दौरन बाइक पर सवार दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की। पुलिस बल ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। बाइक के साथ दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गयी । युवकाें ने बताया कि बाइक चोरी की है। घोड़ासहन से उसने बाइक खरीदी थी। पुलिस पड़ताल में जुटी है कि बाइक का असली मालिक कौन है। गिरफ्तार युवकों में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बकुलिया गांव के कुणाल कुमार व चिरैया थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव के नीरज कुमार शामिल है। पूछताछ के दौरान बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गये युवकों ने घोड़ासहन घुघवा के छोटू कुमार उर्फ रिषभ कुमार का नाम बताया है जिससे सोलह हजार में बाइक खरीदी थी।