हाईस्कूल की बहाली में हिंदी-अहिंदी भाषियों के लिए विषयवार अलग-अलग रोस्टर बनेगा। रोस्टर को लेकर निदेशक ने जिलों से पूछे गए सवालों पर स्पष्ट करते हुए निर्देश दिया है कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही रोस्टर क्लिरियेंस की प्रक्रिया अपनाई जाए। राज्य की ओर से सभी जिलों को शिक्षक नियुक्ति के लिए सीटें आवंटित कर दी गई हैं। इन सीटों के आधार पर सभी जिले अब विषयवार-कोटिवार आरक्षण नियम का पालन करते हुए रोस्टर क्लियर करेंगे। हाईस्कूल और प्लस 2 के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी की गई है। निदेशक ने निर्देश दिया है कि जीव विज्ञान में मिले पदों को जंतु और वनस्पति विज्ञान में बांट कर रोस्टर बनाया जाए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इसको लेकर मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीईओ को निर्देश दिया है।
