सुगौली के छगराहां धर्मपुर स्थित महादेव स्थान परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर हर्षोल्लास माहौल में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा में आसपास गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गाजे- बाजे के साथ हजारों श्रद्धालुओं के साथ कुंआरी कन्याएं माथे पर कलश लिए शोभायात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा महादेव स्थान से निकलकर विभिन्न गांवों का भ्रमण कर छपरा बहास, भवानीपुर होते हुए सिकरहना नदी पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी किया गया। जलभरी के बाद कलश यात्रा पुनः पूजन स्थान पहुंचा। जहां विधि विधान पूर्वक कलश स्थापना किया गया। इसके साथ हीं माहौल भक्तिमय बन गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
