कोटवा:(पूर्वी चंपारण)।चैत रामनवमी को लेकर कोटवा प्रखंड अंतर्गत अहिरौलिया बजार से भक्तों द्वारा गाजा बाजा के साथ भव्य बाइक रैली निकाली गई।जिसमे सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया।जुलूस में शामिल भक्तों ने हाथ में भगवा झंडा,महावीरी पताका और माथे पे भगवा गमछा बांधकर निकले थे।खासकर युवाओं में इसके प्रति उत्साह देखा गया।जुलूस अहिरौलिया बजार से बाबू टोला,तुरहा टोला, कुर्मी टोला,डुमरा मिश्र टोला, पाण्डे टोला होते हुए डुमरा एन एच 27 चौक पहुंच जहाँ से गढवा खजूरिया चौक ,राजापुर मठिया चौक, दीपाऊ चौक , कोटवा दुर्गा चौक का भ्रमण करते हुए पुनः पूजा स्थल अहिरौलिया बजार पहुंची।जुलूस में शामिल भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जय श्री राम,भारत माता की जय के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा था।बाइक रैली को लेकर कोटवा पुलिस टीम कप्तान अनुज कुमार सिंह सक्रिय दिखे ।