मुख्यमंत्री उद्यमी योजना द्वारा स्थापित फर्नीचर उद्योग का पूर्व मुखिया ने किया उद्घाटन निहाल बाबू व्यवसाय केंद्र का पूर्व मुखिया ने किया उद्घाटन कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)।प्रखंड अंतर्गत अहिरौलिया पंचायत के वार्ड नंबर छह में स्थापित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना द्वारा स्थापित फर्नीचर उद्योग का विधिवत उद्घाटन पूर्व मुखिया सजावल राम द्वारा रिबन काटकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में करामत मियां,लालबाबू प्रसाद कुशवाहा,गौतम कुशवाहा मौजूद थे।उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया ने कहा कि बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना को बिहार सरकार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आरंभ किया है।इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति के नागरिकों को ऋण प्रदान किया जाता है।जिससे कि वह अपना उद्योग स्थापित कर सकें। अहिरौलिया में फर्नीचर उद्योग शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगो को काफी फायदा होगा मौके पर राम एकबाल राम,प्रभु यादव, मो ताजुद्दीन, ई राजदेव राम,शिक्षक ब्रजेश सिंह,सुनील कुमार,भूतपूर्व सैनिक साकेंद्र राम,ग्रहण राम,राजेश पासवान,योगी राम,देवेंद्र कुमार,रंजन कुमार,रमेश कुमार,किशोर यादव,गया पंडित,नवनीत सिंह आदि लोग मौजूद थे।