बिहार राज्य के चम्पारण जिला के सुगौली से मोबाइल वाणी संवाददाता अमरूल आलम ने बताया की सुगौली प्रखंड के बरगामा पंचायत में मुखिया के सामने राशन वितरण में गड़बड़ी को लोगो ने हंगामा किया। बरगामा पंचायत के करमैनी के बांके लाल तिवारी प्रदीप कुमार,रघुनाथ ठाकुर,सहित कई लोगों में बताया की पीडीस दुकानदार माला कुमारी के द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की जाती है लोगों को पांच किलो के जगह चार किलो ही अनाज़ दिया जाता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।