मीरगंज की एक लड़की के अपहर्ता को पुलिस ने पीपराकोठी से धर दबोचा। स्थानीय पुलिस ने मीरगंज थाना पुलिस को सहयोग करते हुए उक्त थाना के काण्ड के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्दाचक गांव निवासी दिनेश कुमार साह बताया जाता है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दिनेश पर लड़की के अपहरण का मामला मीरगंज थाना में दर्ज था।जिसकी गिरफ्तारी के लिए मीरगंज की पुलिस पीपराकोठी आई थी।जिसमें संयुक्त छापामारी में मुर्दाचक से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे मीरगंज थाना पुलिस अपने साथ ले गई।
