जमीन की दाखिल खारिज के लिए रैयतों को अब अंचल कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद सबसे पहले उसी आवेदन का निष्पादन किया जाएगा। अब अंचल स्तर पर दाखिल खारिज पेंडिंग रखना अंचल अधिकारियों के लिए महंगा सौदा साबित होगा। इसको लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में फर्स्ट इन फर्स्ट आउट(फिफो) सिस्टम से दाखिल खारिज का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस नियम के लागू होने से राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक को निर्धारित समय के अंदर जांच कर सीओ को रिपोर्ट देनी होगी। रिपोर्ट के मिलते ही सीओ को शीघ्र निष्पादित करना होगा। इसको लेकर अपर समाहर्त्ता ने सभी सीओ व राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिले में दाखिल खारिज निष्पादन में आयी तेजी पहली मार्च से जिले में फिफो सिस्टम से दाखिल खारिज शुरू हो गया है। इससे दाखिल खारिज के लिए किये गये ऑनलाइन आवेदनों के निष्पादन में तेजी आयी है। पेंडिंग रखने पर इसका जवाब देना होगा। इसको लेकर अंचल स्तर पर इस तरह के मामले जल्द निष्पादित किये जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में दाखिल खारिज निष्पादन का स्कोर 93.99 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 2,05,455 केस किये गये रिजेक्टअबतक कुल 5 लाख 37 हजार 81 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इसमें 2 लाख 99 हजार 329 केस निष्पादित किये गये हैं। जबकि 2 लाख 5 हजार 455 केस रिजेक्ट किये गये हैं। कुल 5 लाख 4 हजार 784 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। अभीतक 32 हजार 297 केस पेंडिंग है। जिसमें 21 दिन से अधिक समय के 20 हजार 741 व 63 दिन से अधिक समय के 1293 केस पेंडिंग है। अंचलों में 32,297 केस है पेंडिंग अरेराज में 683, कल्याणपुर में 991, बंजरिया में 800,चिरैया में 943, सुगौली में 990, हरसिद्धि में 1222, पहाड़पुर में 1015, फेनहारा 541, पिपराकोठी में 343, चकिया 1308, पताही में 862, मधुबन में 737, केसरिया में 887, मेहसी में 854, घोड़ासहन में 1586, ढाका में 1803, कोटवा में 1119, आदापुर में ं1329, बनकटवा में 1126, संग्रामपुर में 1052, छौड़ादानो में 1277, रामगढ़वा में 1520, मोेतिहारी में 3300, तुरकौलिया में 1317,तेतरिया 610 ,रक्सौल 1862 व पकड़ीदयाल में 1416 आवेदन पेंडिंग है।