सुगौली बिगत एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को रविवार दोपहर बाद धूप उगने से थोड़ी राहत का सांस मिल पाया। हालांकि हल्की हवा के कारण लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। इन दिनों मौसम की हालत के कारण प्रखंड क्षेत्र का जन जीवन प्रभावित है। बिते कई दिनों से बेतहासा ठंड व शीतलहर से लोग जूझ रहे है। यह दिगर बात है कि दो तीन दिनों से कुहासे में कमी आई है। लेकिन सर्द हवा लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से चल रहे पछुआ हवा के कारण कनकनी काफी बढ़ गई हैं। जिससे लोगो की मुश्किले बढ़ गई है। लोग पूरे दिन अलाव का सहारा ले रहे है।
