सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की बुधवार को पटना स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक चंदन कुमार साह है। जो पकड़ी गांव का रहने वाला है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले कर शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर दिए। एक घन्टे तक सड़क जाम रहा। स्थानीय प्रबुद्ध जनों के सहयोग से पुलिस ने जाम समाप्त करा शव को पोस्टमार्टम में भेजा।