बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2024 के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। जो छात्र अभी नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। वे छात्र विलंब शुल्क के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए 9 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ तिथि निर्धारित की है।
