सुगौली से मुजफ्फरपुर तक रेललाइन दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसे दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सुगौली से मुजफ्फरपुर भाया मोतिहारी 100 किलोमीटर लंबी लाइन के दोहरीकरण का काम पूरा होने से यात्रियों के समय की बचत होगी। सिंगल ट्रैक होने से सुगौली से मुजफ्फरपुर आने-जाने में ट्रेन को ढाई से तीन घंटे लगते हैं। कई बार वीआईपी, मालगाड़ी और सुपरफास्ट एक्‍सप्रेस को निकालने के चक्कर में लोकल ट्रेन स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रहती है। अपने गंतव्य स्थान पर काफी देर से पहुंचती हैं। लेकिन डबल ट्रैक हो जाने से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगी। रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ सभी छोटे-बड़े स्टेशन का चौड़ीकरण कर उनका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सुगौली से मुजफ्फरपुर के बीच 25 किलोमीटर लंबे ट्रैक दोहरीकरण कर लिया गया है। जिसमें चकिया से महवल 12 किमी और जीवधार से चकिया के बीच 13 किमी काम पूरा हो गया है। वहीं अभी 47 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दोहरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा। जिसे मार्च 2023 से जून 2023 तक फाइनल कर लिया जाएगा। जबकि 28 किलोमीटर का दोहरीकरण इस साल के अंत तक कर लिया जाएगा। मोतिहारी रेलवे स्टेशन का भी विस्तार किया जाएगा सूत्रों का कहना है कि जल्द ही मोतिहारी स्टेशन का चौड़ीकरण और सौन्दर्यीकरण कर उसे एक नया रूप दिया जाएगा। जिसके लिए आरपीएफ बैरक को तोड़ा जाएगा। वहां दो नंबर प्लेटफार्म को बढ़ाया जाएगा। यात्री सुविधाओं में विस्तार, सुरक्षा, स्टेशन के विकास आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुगौली से मुजफ्फरपुर को कई फेज में बांटकर ट्रैक दोहरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसमें सुगौली से सेमरा 9 किलोमीटर, मोतिहारी से जीवधारा 9 किलोमीटर, जीवधारा से चकिया लगभग 23 किलोमीटर, महवल से पिपराहां लगभग 19 किलोमीटर है। मार्च से जून तक काम पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। जून के बाद इन जगहों पर होगा काम सेमरा से मोतिहारी, पिपराहां से कपरपुरा और कपरपुरा से मुजफ्फरपुर लगभग 28 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर काम अभी बाकी है। जहां हो रहा वहां काफी काफी धीमी गति से हो रहा है। सेमरा से मोतिहारी लगभग 11 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर फिलहाल मिट्टी भराई और बैरिकेडिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह पिपराहां से कपरपुरा तक 8 किलोमीटर लंबे ट्रैक दोहरीकरण का काम जून के बाद शुरू किया जाएगा। कपरपुरा से मुजफ्फरपुर लगभग 9 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर अभी काम नहीं हो रहा। ट्रैक दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसे साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में समय कम लगेगा।आैर ट्रेन की रफ्तार भी बढ़ेगी। -डीएस श्रीवास्तव, डीसीई, बेतिया