चकिया में नव निर्वाचित वार्ड पार्षद का सम्मान समारोह आयोजित चकिया नगर परिषद के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश ओझा के अध्यक्षता में ओझा टोला में किया गया। नप के वार्ड नंबर 20 में आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित मुख्य पार्षद पवन सराफ को चांदी के मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं निवर्तमान मुख्य पार्षद पति ओम प्रकाश गुप्ता, नव निर्वाचित उप मुख्य पार्षद सुभाष यादव, वार्ड पार्षद रौशन कुमार ओझा, वार्ड पार्षद पति व गायक प्रवीण सम्राट, वार्ड पार्षद पति आदित्य कुमार कन्नू, वार्ड पार्षद सुनील कुमार ठाकुर व अन्य को आयोजक के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद पवन सर्राफ ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी स्वच्छ, शिक्षित, सुंदर चकिया बनाना। साथ ही कहा कि हमें जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम करना ही हमारा कर्तव्य और जवाबदेही है। कार्यक्रम में जदयू के प्रभु नारायण सिंह, सुदर्शन सिंह, रंजीत सिंह, मधुरेश ओझा, बमबम ओझा, चंदन सिंह, रमेश ठाकुर व अन्य ने भाग लिया।
