पूर्वी चंपारण में महिलाओं को मिलेगी राइफल की ट्रेनिंग जिले में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को लेकर शहर में राइफल शूटिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी। जिसमें महिलाओं को निशुल्क राइफल की ट्रेनिंग दी जाएगी। जानकारी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन, उद्योगपति व राधा कृष्ण सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष शंभूनाथ सीकरीया ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्कूलों में स्वच्छता किट का वितरण किया जाएगा। वहीं, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बायोडिग्रेबुल डिस्पोजेबुल सामान का निर्माण किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि रोजगार सृजन की दृष्टि महत्वपूर्ण पहल के रूप में काश्मीरी केसर उत्पादन के लिए 1000 पौधे लगाये गये हैं। इसके सफल प्रयोग के बाद बेरोजगार युवकों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में जनता ने नये व युवा चेहरों को विकास के लिए मत दिया है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जीत की शुभकामना दी।