मोतिहारी के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही बीटेक की परीक्षा मोतिहारी। जिले के एमएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना की बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। यहां गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पश्चिम चंपारण व मोतिहारी कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के परीक्षार्थियों की परीक्षा संचालित हो रही थी। केंद्राधीक्षक के हवाले से परीक्षा प्रभारी मनोरंजन प्र.सिंह ने बताया कि अंतिम दिन शनिवार को संचालित इस परीक्षा में कुल आवंटित 253 परीक्षार्थियों के विरुद्ध 253 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। अनुपस्थित व निष्कासित परीक्षार्थियों की कुल संख्या शून्य रही। बीटेक चौथे सेमेस्टर पाठ्यक्रम में बायोलॉजी फॉर इंजीनियर्स व सिविल इंजीनियरिंग सोसाइटल एंड ग्लोबल इंपैक्ट पत्रों की परीक्षा थी। परीक्षा के सफल संचालन में वीक्षकों की ओर से डॉ.रिजवाना खातून, डॉ.संजीव कुमार सुबेदार प्रदीप द्विवेदी, सुरक्षा सहायक रंधीर कुमार, एनसीसी कैडेट्स सहित सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। केंद्राधीक्षक प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक डॉ.कुमार राकेश रंजन , दंडाधिकारी नंदकिशोर सिंह परीक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे थे। इधर, एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आयोजित एकेयू, पटना बीटेक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण समाप्त हो गई। यहां गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शिवहर व एसएनएस कॉलेज आफ फार्मेसी के परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। केंद्राधीक्षक के हवाले से सहायक केंद्राधीक्षक डॉ.जौवाद हुसैन ने बताया कि शनिवार को आयोजित बीटेक परीक्षा में कुल आवंटित 120 परीक्षार्थियों के विरुद्ध सभी 120 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है। परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक डॉ.सर्वेश दूबे , वीक्षक डॉ. राधेश्याम, परीक्षा सहायक डॉ. भुवनेश्वर सिंह, आलोक कु.पांडेय आदि की मुख्य भूमिका रही।
