देशी- विदेशी पर्यटकों से गुलजार होगा केसरिया का बौद्ध स्तूप  मोतिहारी। नव वर्ष पर देशी विदेशी पर्यटकों से विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप गुलजार होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि नव वर्ष को लेकर जिले से अतिरिक्त पुलिस मंगवा लिया गया है। जो बौद्ध स्तूप परिसर, बौद्ध स्तूप मार्ग व केसरिया मुख्य मार्ग में तैनात रहेंगे। यहां एक लाख के करीब पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल प्रतिदिन विदेशी पर्यटकों से स्तूप गुलजार हो रहा है। यहां प्रतिदिन सौ से दो सौ तक विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। कोरोना को लेकर पिछले दो वर्षो से बौद्ध स्तूप पर पर्यटकों का आना बंद था। जिसके कारण नव वर्ष पर बौद्ध स्तूप पिछले दो वर्ष से सुना सुना था। इस वर्ष बौद्ध स्तूप पर रौनक लौट आयेगी। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए अभी भी सुविधाओं का अभाव है। पर्यटकों को यहां न ही ठहरने की कोई व्यवस्था है।