बिहार राज्य के पुर्वी चम्पारण के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमरुल आलम जानकारी दे रहे हैं की डीएम ने पत्र निर्गत कर गेहुँ कालाबाजारी मामले की जाँच का आदेश दे दिया है।एमओ को जाँच कर जल्द प्रतिवेदन देने को कहा गया है।साथ ही प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी से स्पष्टीकरण माँगते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी गई है।डीएम ने जानकारी दी की लाभुकों को चार किलो चावल और 1 किलो गेहुँ का वितरण किया जाना है। लेकिन पदाधिकारियों की मिलीभगत से लाभुकों को केवल चावल दिया है।इसके साथ ही लाभुकों से राशन के बदले ज्यादा पैसे भी लिये जाते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए डीएम ने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण की माँग की है
