राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित समग्र शिक्षा योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े 18 प्रखंडों में कुल 18 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में समाज के कमजोर वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं बीपीएल कार्ड धारी समुदाय की 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाएं आवासीय व्यवस्था के तहत कक्षा 8 से 12 तक की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करती हैं। जहां इन बालिकाओं को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
