शिवहर नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वाधान में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी का आयोजन रविवार को किया गया। पिपराही प्रखंड अंतर्गत परसौनी बैज पंचायत से कमरौली मिडिल स्कूल लगभग 2 किलोमीटर तक झंडा लहराते हुए रैली का आयोजन किया गया।
